किशोर कुमार की जयंती पर उनके जन्म स्थान खंडवा का 'गौरव दिवस' मनाए जाने का प्रस्ताव
मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िला प्रशासन ने प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की जयंती 4-अगस्त को शहर का 'गौरव दिवस' मनाने का प्रस्ताव पेश किया है। बकौल जिलाधिकारी, इतिहास और पुराने शिलालेख में शहर के अस्तित्व का प्रमाण नहीं मिल सका है इसीलिए गायक किशोर कुमार की जन्म तारीख को गौरव दिवस के रूप में मनाने पर सहमति बनी है।
read more at भाषा


