पीएम को पता है जब तक वह नफरत की बात करते रहेंगे, वोट मिलेगा: गैस की बढ़ती कीमत पर ओवैसी
एलपीजी सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालूम है जब तक वह नफरत की बात करते रहेंगे, गैस के दाम ₹1,000 भी हो जाए वोट उन्हें ही मिलेगा। उन्होंने कहा, "पीएम को पता है उनका कोई...राजनीतिक नुकसान नहीं होगा।" शनिवार को घरेलू गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़े हैं।
read more at हिन्दुस्तान


