यूपी में टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई कार, आग लगने से ज़िंदा जले कार सवार पति-पत्नी
हरदोई (यूपी) में शुक्रवार को रास्ते में टायर फटने के बाद पेड़ से टकराकर एक कार में आग लग गई और कार सवार पति-पत्नी की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
read more at हिन्दुस्तान


