व्हीलचेयर पर लोगों का सामना नहीं करना चाहता था: कार दुर्घटना को लेकर पंत
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो में बताया है कि कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद वह एयरपोर्ट जाने में हिचक रहे थे। उन्होेंने बताया, "व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने में नर्वस महसूस कर रहा था।" गौरतलब है, दिसंबर 2022 में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुई कार दुर्घटना में पंत को चोटें आई थीं।
read more at भाषा


