Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटियाला जेल में निरीक्षण करने पहुंचे पंजाब के जेल मंत्री, मजीठिया की तलाशी का दिया आदेश

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 26 March 2022
पंजाब के नए जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शुक्रवार को पटियाला की केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया और बिक्रम सिंह मजीठिया व उनके बैरक की तलाशी लेने के आदेश दिए। बकौल रिपोर्ट, जेल मंत्री को मजीठिया के जेल में फोन इस्तेमाल करने की सूचना मिली थी। गौरतलब है, मजीठिया ड्रग्स केस में 24-फरवरी से जेल में बंद हैं।
read more at Hindustan Times