गोली मारने की धमकियां आ रहीं: यूपी के स्कूल में भेदभाव की शिकायत करने वाले प्रधान के पति
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के स्कूल में दलित छात्रों के मिड-डे-मील के बर्तन अलग रखने की शिकायत करने वाले दलित प्रधान के पति साहब सिंह का आरोप है कि उन्हें गांव के ठाकुरों से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "वे मेरी हड्डियां तोड़ने और गोली मारने की...धमकियां दे रहे हैं...मैं माननीय मुख्यमंत्री समेत सभी को शिकायत दूंगा।"


