Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेन की एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम में विनाशकारी मैलवेयर थे: माइक्रोसॉफ्ट

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 16 January, 2022
माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन की कई सरकारी एजेंसियों और गैर-लाभकारी संगठनों के कंप्यूटर सिस्टम मैलवेयर से प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने कहा, "मैलवेयर पहली बार 13 जनवरी, 2022 को यूक्रेन के सिस्टम पर दिखाई दिए।" गौरतलब है, यूक्रेन का दावा है कि हैकिंग हमले के पीछे रूस का हाथ था पर रूस ने इससे इंकार किया है।
read more at Hindustan Times