चालक को दिल का दौरा पड़ने से हिमाचल में बेकाबू कार पलटी; गाड़ी में सवार 11 लोग हुए घायल
हिमाचल प्रदेश के ऊना में रविवार को एक कार चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ने से अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई और उसमें सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
read more at भाषा


