9 साल की उम्र में मां को पिता से पिटते देखा और मैंने कुछ नहीं किया, कायर महसूस हुआ: स्मिथ
अभिनेता विल स्मिथ ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैंने हमेशा खुद को कायर माना है।" उन्होंने कहा, "9 साल की उम्र में मां को पिता से पिटते देखा था और मैंने कुछ नहीं किया...इसने ऐसी दर्दनाक छाप छोड़ी कि...मैं खुद को कायर समझने लगा।" यह इंटरव्यू स्मिथ द्वारा कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने से पहले शूट हुआ था।


