Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूक्रेनी मिसाइल के हमले के बाद डूबा रूसी युद्धपोत 'मोस्कवा'

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 15 April 2022
रूस ने कहा है कि उसका युद्धपोत 'मोस्कवा' गुरुवार को विस्फोट होने और आग लगने के बाद डूब गया। रूसी समाचार एजेंसियों ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि युद्धपोत को तूफानी मौसम में बंदरगाह पर ले जाते समय यह हादसा हुआ। यूक्रेन का दावा है कि उसने युद्धपोत पर यूक्रेन निर्मित ऐंटी-शिप मिसाइल 'नेप्च्यून' से हमला किया था।