प्रदूषित पानी पीने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान हुए थे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती: रिपोर्ट
सुल्तानपुर लोधी में पवित्र मानी जाने वाली काली बेईं नदी से एक ग्लास पानी पीने के कुछ दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कथित तौर पर पेट दर्द के कारण अपोलो अस्पताल (दिल्ली) में भर्ती हुए थे। बकौल रिपोर्ट्स, मान को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, मान ने गुरुवार को पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक की।


