ऐक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, मुझे नाचना या हिंदी बोलना नहीं आता था: अलाया
अभिनेत्री अलाया फर्निचरवाला ने कहा है कि वह ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि एक निर्देशक बनना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां व अभिनेत्री पूजा बेदी और नाना व ऐक्टर कबीर बेदी ने भी उन्हें ऐक्ट्रेस बनने को नहीं कहा। बकौल अलाया, "मैं एक बुरी डांसर थी और मुझे हिंदी बोलना नहीं आता था...बहुत मेहनत से खुद को तैयार किया।"


