मैक्सवेल ने की टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने रविवार को टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक (5) शतक लगाने के रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैक्सवेल ने एडिलेड में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी20I में 50 गेंदों पर अपना 5वां शतक पूरा किया। मैक्सवेल की 120*(55) रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज़ को 34 रनों से हरा दिया।
read more at ESPNcricinfo


