Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के एक कॉलेज में बुर्का पहनकर प्रवेश करने से रोकने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

short by अभिजात कांडपाल / on Thursday, 19 January, 2023
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के हिंदू कॉलेज में बुर्का पहनकर प्रवेश करने से रोकने पर कुछ छात्राओं ने प्रदर्शन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस.एस. रावत के मुताबिक, कॉलेज में ड्रेस कोड लागू है जिसकी जानकारी छात्र-छात्राओं को पहले से लगातार दी जा रही थी। बकौल रावत, छात्राओं के लिए कॉलेज गेट पर चेंजिंग रूम भी बनाया गया है।