Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति मुर्मू ने मंच से नीचे उतरकर विकलांग शिक्षक को किया सम्मानित, वायरल हुआ वीडियो

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 5 September 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करते समय एक विकलांग शिक्षक को सम्मानित करने के लिए मंच से नीचे उतर आईं, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, "उनका यह स्वभाव...उनकी विनम्रता और...ज़मीन से जुड़े होने का उदाहरण है...सार्वजनिक मूल्यों के लिए...वह एक प्रेरणा हैं।"
read more at ABP News