एकता कपूर ने शेयर किया भाई तुषार के साथ अपने बचपन का वीडियो, कहा- यह अंदाज़ वापस चाहिए
निर्माता एकता कपूर ने अपने भाई व ऐक्टर तुषार कपूर के साथ अपने बचपन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मुझे यह अंदाज़ वापस चाहिए।" वीडियो में सुपरमैन के कपड़े पहनकर तुषार अपने 5वें जन्मदिन का केक काटते नज़र आ रहे हैं। उनके साथ एकता, उनकी मां शोभा कपूर और उनके पिता व ऐक्टर जितेंद्र नज़र आए।
read more at Hindustan Times


