सलमान खान ने कहा था 'मेरी हड्डियां तोड़ दो लेकिन अच्छे से डांस करना सिखाओ': प्रभु देवा
डायरेक्टर व कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने अभिनेता सलमान खान की तारीफ की है। उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी पहली हिंदी फिल्म 'वॉन्टेड' की शूटिंग को याद कर 'ओ2 इंडिया' को बताया, "सलमान कहते थे, 'पिक्चर की चिंता मत करो, मेरा गाना मस्त बनाओ'। उन्होंने कहा था...'मेरी हड्डियां तोड़ दो (लेकिन) मुझसे अच्छा डांस कराओ'।" बकौल प्रभुदेवा, सलमान हमेशा बेहतर करना चाहते हैं।
read more at PINKVILLA


