माता-पिता हमें लेकर प्रोटेक्टिव थे, नहीं चाहते थे कि हमें अधिक अटेंशन मिले: श्वेता बच्चन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने 'ईटाइम्स' से कहा है कि उनके माता-पिता बच्चों को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव थे। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता...छोटे शहरों से थे...उन्होंने बॉम्बे में...फिल्मों में किस्मत बनाई जिससे...बहुत सारी अटेंशन...पहचान और प्रसिद्धि मिली...मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए...यह बड़ा बदलाव है।" बकौल श्वेता, वे हमें (श्वेता और अभिषेक बच्चन) अटेंशन से बचाना चाहते थे।


