रेप पीड़िता ने यूपी में सिपाही पर लगाया गन पॉइंट पर रेप करने का आरोप; एफआईआर दर्ज
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में 28-वर्षीय महिला द्वारा 31-वर्षीय सिपाही पर पिछले दो साल से रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। महिला का दावा है कि दो साल पहले उसके साथ हुए रेप के एक अन्य मामले में पूछताछ करने आए सिपाही ने गन पॉइंट पर उसका रेप किया।


