उमेश यादव ने टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में की कोहली की बराबरी, युवराज को पछाड़ा
भारतीय पेसर उमेश यादव ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के छक्कों की बराबरी कर ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में भारत की पहली पारी में दो छक्के लगाने वाले यादव ने टेस्ट में कुल 24 छक्के लगाए हैं। उन्होंने युवराज सिंह और रवि शास्त्री को पछाड़ दिया जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 22-22 छक्के लगाए थे।
read more at Hindustan Times


