दुनियाभर के हज़ारों यूज़र्स के लिए इस महीने में दूसरी बार डाउन हुआ ट्विटर
आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' के अनुसार, रविवार को दुनियाभर के हज़ारों ट्विटर यूज़र्स ने ट्विटर के काम न करने को लेकर रिपोर्ट की। बीते बुधवार को भी ट्विटर दुनियाभर के हज़ारों लोगों के लिए डाउन हो गया था। ट्विटर डाउन होने का कारण पता नहीं चला है और कंपनी ने इसे लेकर कोई बयान भी जारी नहीं किया है।


