Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पति से लड़ाई के बाद महिला ने गुजरात में 18 दिन की बच्ची को नदी में फेंका, नवजात की मौत

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 15 November 2021
सूरत (गुजरात) में शुक्रवार को एक महिला ने अपनी 18 दिन की बेटी को कथित तौर पर तापी नदी में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 39-वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पति से लड़ाई के बाद यह कदम उठाया। शुरू में उसने बेटी के अपहरण की बात कही थी लेकिन बाद में अपराध करना स्वीकार कर लिया।
read more at Times Now