Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूरा देश उत्तराखंड में सुरंग से रेस्क्यू किए गए मज़दूरों के साहस को सलाम करता है: राष्ट्रपति

short by मनीष झा / on Wednesday, 29 November, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग के अंदर 17 दिन से फंसे 41 मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर खुशी जताई है। राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा, "राष्‍ट्र उन श्रमिकों के साहस को सलाम करता है जो घरों से दूर रहकर जोखिम उठाते हुए आधारभूत संरचना खड़ा करने का काम करते हैं।"