Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात स्थित लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद 27 कैदी 10वीं व 12वीं की परीक्षा में होंगे शामिल

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 14 March, 2023
गुजरात स्थित लाजपोर सेंट्रल जेल में अलग-अलग अपराधों के मामले में बंद 10वीं के 14 व 12वीं के 13 कैदी मंगलवार से शुरू हुई राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। वरिष्ठ जेलर एम.एन. राठवा ने कहा, "जेल में पढ़े-लिखे कैदी इनकी परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं।" बकौल राठवा, हमारा उद्देश्य कैदियों को सुधारना है।