Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नशे में धुत विदेशी महिला मुंबई आ रही उड़ान में अर्धनग्न होकर घूमी, क्रू मेंबर को मारा मुक्का

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 31 January, 2023
मुंबई पुलिस ने एयर विस्तारा की अबू धाबी-मुंबई उड़ान में नशे की हालत में एक क्रू मेंबर को मुक्का मारने और अन्य पर थूकने के आरोप में इटली की 45-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। इकोनॉमी टिकट वाली महिला बिज़नेस क्लास में बैठना चाहती थी और वह कथित तौर पर कपड़े उतारकर अर्धनग्न अवस्था में विमान में घूमने लगी थी।