आर्यन खान ड्रग केस से जुड़े एनसीबी के मुख्य जांच अधिकारी और इंटेलीजेंस ऑफिसर हुए सस्पेंड
आर्यन खान क्रूज़ ड्रग मामले की जांच करने वाले एनसीबी के मुख्य जांच अधिकारी विश्व विजय सिंह और इंटेलीजेंस ऑफिसर आशीष रंजन प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में यह निलंबन हुआ है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि यह क्रूज़ मामले में उनकी भूमिका से जुड़ा है या नहीं।
read more at हिन्दुस्तान


