संदेशखाली में ज़मीन कब्ज़ाने के केस को लेकर ईमेल से सीबीआई को शिकायत भेज सकते हैं पीड़ित
सीबीआई ने एक ई-मेल आईडी sandeshkhali@cbi.gov.in जारी की है जिस पर संदेशखाली (पश्चिम बंगाल) में ज़मीन पर कब्ज़ा किए जाने के मामले में पीड़ित अपनी शिकायत भेज सकते हैं। सीबीआई ने यह ई-मेल आईडी कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा मामले की जांच को लेकर दिए गए आदेश के तहत जारी की है। गौरतलब है, यह जांच कोर्ट की निगरानी में होनी है।
read more at भाषा


