पेपर लीक होने के चलते उत्तराखंड में 4 दिन पहले हुई पटवारी की भर्ती परीक्षा रद्द
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी/लेखपाल के पद के लिए 8 जनवरी को हुई भर्ती परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कारण गुरुवार को रद्द कर दिया गया। इन पदों के लिए अब 12 फरवरी को दोबारा परीक्षा होगी। बकौल अधिकारी, मामले में यूकेएसएसएससी के एक अनुभाग अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है जिसने प्रश्नपत्र लीक किया था।
read more at भाषा


