Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में नए राजनीतिक दल आए, बड़े-बड़े दावे किए लेकिन उनका सफाया हो गया: अमित शाह

short by शिव / on Monday, 26 December, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को कहा कि राज्य में नए दल आए, बड़े-बड़े दावे किए लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उनका सफाया हो गया। शाह ने आगे कहा कि गुजरात की जीत से पूरी सियासी तस्वीर बदल जाएगी और 2024 लोकसभा चुनावों पर भी इसका सकारात्मक असर होगा।