ज़्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का मैच देखने पहुंचे रॉजर फेडरर, वायरल हुई तस्वीर
20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रॉजर फेडरर शुक्रवार को ज़्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का मैच देखने पहुंचे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने प्रतियोगिता में 85.71 मीटर का थ्रो कर सिल्वर जीता। वहीं, चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच ने 85.86 मीटर दूर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया।


