सुंदर पिचाई मेरे आदर्श हैं, उन्होंने कम संसाधनों में अपना नाम बनाया: जेईई एडवांस्ड टॉपर मृदुल
जेईई एडवांस्ड 2021 के टॉपर मृदुल ने बताया है, "सुंदर पिचाई मेरे आदर्श हैं और ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है कि वह टेक जगत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक हैं।" मृदुल ने बताया, "सुंदर पिचाई ने कम संसाधनों में अपना नाम बनाया और मैं भी अपने करियर में ऐसा ही हासिल करने की ख्वाहिश रखता हूं।"


