ज्ञानवापी में मिले कथित शिवलिंग पर विवादित पोस्ट करने वाले डीयू के सहायक प्रोफेसर अरेस्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के हिंदू कॉलेज के सहायक प्रोफेसर रतन लाल को ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने सहायक प्रोफेसर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। प्रोफेसर के खिलाफ मंगलवार रात को केस दर्ज किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


