नॉर्वे के राजनयिक ने शेयर की स्पिति घाटी की तस्वीरें, ट्विटर यूज़र ने कहा- लग रही पेंटिंग
नॉर्वे के राजनयिक एरिक सोलहेम ने हिमाचल प्रदेश की स्पिति घाटी की तस्वीरें शेयर की हैं और किसी ड्रोन कैमरे से ली गई इन तस्वीरों में घाटी का बड़ा हिस्सा दिख रहा है। सोलहेम ने कैप्शन में लिखा, "मंगल (ग्रह) पर एक राइड...अतुल्य भारत।" एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "पेंटिंग जैसा लग रहा है" जबकि दूसरे ने लिखा, "शानदार नज़ारा।"


