चलती हुई कार में भीषण आग लगने के बाद महाराष्ट्र में बाल-बाल बची 7 लोगों की जान
ठाणे (महाराष्ट्र) में मुंब्रा बाईपास रोड पर चलती हुई कार में आग लगने के बाद उसमें सवार सभी 7 लोगों की जान बाल-बाल बच गई है। ठाणे महानगरपालिका ने बताया कि कार में सवार सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। जलती हुई कार और आग बुझाते हुए दमकलकर्मियों की तस्वीरें सामने आई हैं।
read more at लेटेस्टली


