5 वर्ष पहले लापता हुआ मानसिक रूप से बीमार शख्स यूपी में फेसबुक के ज़रिए परिवार से मिला
बुलंदशहर (यूपी) में फेसबुक वीडियो के माध्यम से मानसिक रूप से बीमार शख्स 5-वर्ष बाद अपने परिवार से मिला है। दरअसल, खुर्रम अकरम नामक डिजिटल क्रिएटर ने शख्स को कंबल देते हुए एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया था जिसके बाद दिल्ली में रह रहे शख्स के भाई ने उसे पहचान लिया। शख्स को पुलिस ने परिजन को सौंप दिया।
read more at हिन्दुस्तान


