Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीबीआई ने दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को किया गिरफ्तार

short by शिव / on Monday, 10 October, 2022
सीबीआई ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाला मामले में कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक को रविवार शाम पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन पूछताछ में सहयोग न करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। बकौल अधिकारी, अभिषेक दक्षिण भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था।