राजस्थान में चुनाव की तैयारियों के बीच कार से मिले ₹1.97 करोड़ के नकली नोट, सामने आईं तस्वीरें
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस ने जोधपुर में चेकिंग के दौरान एक कार से ₹1.97 करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बकौल पुलिस, ₹500-₹500 के इन नोटों की सीरीज़ एक थी जो जांच में फेक पाए गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
read more at इंडिया टीवी


