Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में नाबालिग से रेप के आरोपी 73 वर्षीय बुज़ुर्ग की पीट-पीटकर की गई हत्या

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 13 December, 2022
बेंगलुरु (कर्नाटक) पुलिस ने एक 73 वर्षीय बुज़ुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले बुज़ुर्ग पर 16-वर्षीय लड़की से कथित तौर पर रेप करने का आरोप था। बकौल पुलिस, पीड़िता के रिश्तेदार ने आरोपी बुज़ुर्ग के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।