ऐक्ट्रेस सना सूरी से रजनीकांत के साथ फिल्म में कास्ट करने का झूठ बोलकर ठगे गए ₹8 लाख
टीवी ऐक्ट्रेस सना सूरी को रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में कास्ट करने का झूठ बोलकर उनसे ₹8 लाख से अधिक ठगने को लेकर मुंबई पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने रजनीकांत के साथ सना का एक पोस्टर बनाया था। सना ने उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा था कि यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी।
read more at Hindustan Times


