शारापोवा की तस्वीरें देखती थीं, उनके सुंदर कपड़े पसंद थे: 'टेनिस क्यों चुना' पर श्रीवल्ली
डब्ल्यूटीए मुंबई ओपन के पहले राउंड में दूसरी वरीयता प्राप्त जापान की नाओ हिबिनो को हराने वाली भारत की 22-वर्षीय टेनिस खिलाड़ी श्रीवल्ली भामिदिपति के मुताबिक, उन्होंने टेनिस इसलिए चुना क्योंकि वह मारिया शारापोवा जैसी पोशाकें पहनना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "मैं उनकी तस्वीरें देखती थी...और मुझे उनके सुंदर कपड़े बहुत पसंद आते थे...टेनिस...से मुझे...सुंदर कपड़े पहनने का मौका मिला।"
read more at ANI News


