Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना ने अपने दादा-दादी संग किए अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन

short by खुशी / on Wednesday, 13 March, 2024
अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपने दादा व अपोलो के फाउंडर-चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी और दादी सुचारिता रेड्डी के साथ अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए हैं। उन्होंने इसकी तस्वीरें व वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उपासना ने घोषणा की है कि अपोलो फाउंडेशन अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त इमरजेंसी केयर सेंटर खोलेगा।