22 जुलाई से 26 नई उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट
स्पाइसजेट ने मंगलवार को बताया कि वह शुक्रवार यानी 22 जुलाई से 26 नई घरेलू उड़ानों को शुरू करेगी। एयरलाइन ने बताया कि वह दिल्ली-नासिक, हैदराबाद-जम्मू, मुंबई-गुवाहाटी, झारसुगुडा-मदुरै, वाराणसी-अहमदाबाद और कोलकाता-जबलपुर मार्गों पर सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इसके अलावा स्पाइसजेट अहमदाबाद-जयपुर, दिल्ली-हैदराबाद, दिल्ली-धर्मशाला और अमृतसर-अहमदाबाद मार्गों पर भी उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी करेगी।
read more at भाषा


