Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2018 से 2022 तक सर्वाधिक हथियार आयात करने वाले देशों की सूची जारी, शीर्ष पर भारत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 14 March, 2023
स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के अनुसार, 2018-2022 की अवधि में हथियारों के आयात के मामले में भारत शीर्ष देश रहा। इस दौरान शीर्ष 10 देशों में क्रमश: सऊदी अरब, कतर, ऑस्ट्रेलिया, चीन, मिस्र, दक्षिण कोरिया, पाकिस्तान, जापान और अमेरिका शामिल रहे। बकौल रिपोर्ट, विश्व में हथियारों के कुल आयात में भारत की हिस्सेदारी 11% रही।