एससी की चेतावनी के बाद सेना 11 अन्य महिला आर्मी अफसरों को देगी स्थाई कमीशन
भारतीय सेना 10 दिनों में 11 अन्य महिला अफसरों को स्थाई कमीशन देगी जो मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। इससे पहले, कोर्ट ने कहा था कि उसके आदेशानुसार महिला अफसरों को स्थाई कमीशन न देने पर सेना को अवमानना का दोषी माना जाएगा। करीब 72 महिला अफसरों ने इस संबंध में अगस्त में कोर्ट का रुख किया था।
read more at Hindustan Times


