Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपहरण मामले में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले अतीक को यूपी से वापस भेजा जाएगा गुजरात

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 28 March, 2023
उमेश पाल अपहरण केस में मंगलवार को प्रयागराज की एक अदालत से उम्रकैद की सज़ा पाने वाले गैंगस्टर अतीक अहमद को वापस साबरमती जेल (गुजरात) भेजा जाएगा। दरअसल, अतीक को इस मामले में पेशी के लिए साबरमती जेल से नैनी जेल (प्रयागराज) लाया गया था। केस में अतीक समेत 3 लोगों को उम्रकैद की सज़ा हुई है।