Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुछ लोगों की पहचान की गई है, कानूनी कार्रवाई करेंगे: जामा मस्जिद प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 10 June, 2022
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार को जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल कुछ शरारती तत्वों की पहचान कर ली गई है। दरअसल, बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान को लेकर जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन हुआ था।