Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आदिल पर्रे को किया ढेर

short by अनिल कुमार / on Sunday, 12 June, 2022
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आदिल पर्रे को मुठभेड़ में मार गिराया। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि आदिल जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 कर्मियों (हसन डार और सैफुल्ला कादरी) की हत्या के अलावा 9-वर्षीय बच्ची को घायल करने में शामिल था। इससे पहले पुलवामा में लश्कर के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।