छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक के बंगले पर गलती से चली गोली, एक जवान की मौत व अन्य घायल
रायपुर (छत्तीसगढ़) में शुक्रवार सुबह कांग्रेस की पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले पर दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई जबकि सहायक प्लाटून कमांडर घायल हो गया। घटना के समय दोनों हथियार साफ कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली सहायक प्लाटून कमांडर की हथेली को भेदकर जवान के सीने में जा लगी।
read more at ABP न्यूज़


