भारत ने 4 दुर्लभ बीमारियों के लिए बनाईं दवाएं, करीब 100 गुना घट जाएगा उपचार का खर्च
भारत में 4 दुर्लभ बीमारियों टायरोसिनिमिया टाइप-1, गौचर रोग, विल्सन रोग और ड्रेवेट-लेनक्स गैस्टॉट सिंड्रोम के इलाज के लिए सस्ती दवाएं बनाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे इलाज का खर्च लगभग 100 गुना घट जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, विल्सन रोग के कैप्सूल की कीमत 10 किलोग्राम वज़नी बच्चे के लिए ₹2.2 करोड़/वर्ष से घटकर ₹2.2 लाख/वर्ष हो गई है।
read more at इंडिया टीवी


