Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल में सबरीमाला से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 62 लोग घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 28 March, 2023
सबरीमाला मंदिर से दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की बस मंगलवार को पथनमथिट्टा (केरल) में खाई में गिर गई जिसमें कम-से-कम 62 लोग घायल हो गए। बस में 9 बच्चों सहित कम-से-कम 64 लोग सवार थे और सभी तीर्थयात्री तमिलनाडु के थे। बकौल पुलिस, घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की है व कुछ तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।